मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा

Admin
2 Min Read

चंडीगढ़
पंजाब में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे एक बार फिर आसमान से आग बरसेगी और सूरज की तपिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि 19 और 20 जुलाई को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। 21 और 22 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा और बरनाला जिलों में मौसम खराब रह सकता है।

हालांकि इसके बाद 23 और 24 जुलाई को फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बता दें कि गत दिवस  पूरे राज्य में अधिकतम तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, अमृतसर में 32.2 डिग्री (जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम), लुधियाना में 30.8 डिग्री और पटियाला में 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगर बारिश की बात करें तो अमृतसर में 13.2 मिमी और चंडीगढ़ में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में नाममात्र बारिश हुई। 

Share This Article
Leave a Comment