राजधानी में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता को लेकर आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

Admin
1 Min Read

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता को लेकर 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Policeman Suspended) कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रांसफर आदेशों का पालन न करने और ट्रांसफर वाली जगह पर आमद नहीं देने पर निलंबित किया गया है. DCP श्रद्धा तिवारी द्वारा यह कार्रवाई की गई है. सस्पेंड होने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, ASI, 2 कांस्टेबल, 4 हेड कांस्टेबल शामिल हैं. 

निलंबित किए गए ये पुलिसकर्मी

    साबिर खान- उप निरीक्षक (थाना टीलाजमालपुरा)
    रामअवतार- सहायक उप निरीक्षक (रक्षित केंद्र)
    नरेश कुमार शर्मा- प्रधान आरक्षक क्रमांक 1906 (थाना श्यामला हिल्स)
    मनोहरलाल- प्रधान आरक्षक क्रमांक 1851 (थाना बागसेवनिया)
    चंद्रमौल मिश्रा प्रधान आरक्षक क्रमांक 2091 (थाना कमलानगर)
    वीरेंद्र यादव आरक्षक क्रमांक 1517 (थाना हनुमानगंज)
    कपिल चंद्रवंशी आरक्षक क्रमांक 4682 (थाना हनुमानगंज)
    प्रशांत शर्मा आरक्षक क्रमांक 3305 (थाना अपराध शाखा)

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment