हिसार-सिरसा रूट पर बस सेवा फिर शुरू, यात्रियों के लिए 270 रुपये में सफर की सुविधा

Admin
2 Min Read

जींद
जींद से डबवाली के लिए रोडवेज बस सेवा को फिर से शुरू किया गया है। पिछले एक माह से यह बस सेवा बंद पड़ी थी। दोबारा बस शुरू होने से हिसार, सिरसा समेत कई जिलों के यात्रियों को फायदा होगा। जींद से डबवाली के बीच किराया 270 रुपये रहेगा। बस जींद बस अड्डे से सुबह छह बजे चलेगी। यह बस हांसी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद होते हुए सवा 11 बजे के करीब डबवाली पहुंचेंगी।

वहां आधे घंटे के ठहराव के बाद 11 बजकर 45 मिनट पर जींद की तरफ वापसी के लिए निकलेगी और इसी रूट से शाम साढ़े पांच बजे जींद पहुंचेगी। प्रतिदिन का बस का यही शेड्यूल रहेगा। एक माह पहले इस बस को यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया था।
 
अब फिर से यात्रियों द्वारा बस को दोबारा शुरू करने की डिमांड की जा रही थी। जींद बस स्टैंड के ड्यूटी इंस्पेक्टर जसमेर खटकड़ ने बताया कि जींद से डबवाली तक 270 रुपये किराया निर्धारित किया गया और दूरी 239 किलोमीटर है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बस को दोबारा से शुरू किया गया है। जींद के अलावा हिसार, सिरसा व फतेहाबाद जिले के यात्रियों को इसका फायदा होगा। 

Share This Article
Leave a Comment
WordPress Market Medisale – Medical Shop Elementor Template Kit MedisCare – Medical Service Elementor Template Kit Medisine – Medical Elementor Template Kit Meditest - Health Care Medical & Hospital Theme Medive – Health & Medical Elementor Template Kit Mediway – Health & Medical Elementor Template Kit Medizco – Medical Health & Dental Care Clinic WordPress Theme Medizin – Medical WooCommerce Theme MedKit – Health & Medical Elementor Template Kit MEDO – Medical Delivery Startup Elementor Template Kit