सीएम मान की बड़ी तैयारी! पंजाब में जल्द हो सकता है विधानसभा का विशेष सत्र

Admin
1 Min Read

पंजाब 
पंजाब कैबिनेट से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई सोमवार को पंजाब कैबिनेट के अहम बैठक होने जा रही है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मीटिंग के दौरान ड्रग्स तस्करी और सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर रणनीति तैयार करने की पर भी चर्चा हो सकती है। मीटिंग में  ड्रग तस्करी रोकने के कानून में कड़े नियम लाए जा सकते हैं।

सीएम मान की तरफ से कैबिनेट बैठक बुलाई गई है जोकि 10.30 बजे उनके निवास पर होगी। इस दौरान ड्रग्स मुद्दा व SYL मुद्दा अहम है, क्योंकि 9 जुलाई को केंद्र ने पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, पंजाब विधानसभा का सत्र 10-11 जुलाई को बुलाया जा सकता। 7 जुलाई को होने जाने कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी जा सकती है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment