22वीं बटालियन के CRPF जवान ने की खुदकुशी, कैंप में मचा हड़कंप

Admin
1 Min Read

बीजापुर

सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई।

पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment