वाराणसी में पीएम की रैली से पहले सीएम योगी का निरीक्षण दौरा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

Admin
1 Min Read

काशी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार की सुबह पीएम मोदी की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद वे काशी से रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को 51वें दौरे पर काशी आ रहे हैं। वह सेवापुरी में जनसभा करेंगे। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1638 करोड़ की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा जो 55 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने जा रहा है। एलटी कॉलेज में बनने वाली राजकीय लाइब्रेरी और बिजली के अंडरग्राउंड केबल से जुड़े कार्यों का शिलान्यास भी होगा।  

Share This Article
Leave a Comment