यूपी सरकार का तोहफा: महिलाओं को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में भारी छूट

Admin
2 Min Read

लखनऊ

 उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में महिलाएं एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर स्टांप शुल्क में 1% की छूट प्राप्त कर सकेंगी। यह प्रस्ताव कैबिनेट में पारित हो चुका है और जल्द ही इसका शासनादेश भी जारी कर दिया जाएगा। वर्तमान में महिलाओं को केवल 10 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी पर यह छूट मिलती थी, जिससे उनकी रजिस्ट्रियों की संख्या सीमित रह गई थी।

एक लाख रुपये तक का सीधा लाभ
राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कुल रजिस्ट्रियों में से केवल 30-35% रजिस्ट्रियां ही महिलाओं के नाम होती हैं। इसकी बड़ी वजह यह रही कि ज्यादातर मकान, फ्लैट या दुकान की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक होती है और छूट केवल 10 लाख तक ही सीमित थी। अब सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार, एक करोड़ तक की प्रॉपर्टी पर महिलाओं को एक प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट मिलेगी, जिससे उन्हें एक लाख रुपये तक का सीधा लाभ मिल सकता है।

महिला के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन
अधिवक्ताओं का मानना है कि इस फैसले से अब पति-पत्नी के नाम संयुक्त या केवल महिला के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में ही महिलाओं के नाम लगभग 16 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। नई नीति लागू होने के बाद यह आंकड़ा 50% तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

महिलाओं के नाम अभी रजिस्ट्रियों की स्थिति

वर्ष 2024

कुल-महिलाओं के नाम
    80264- 24197

वर्ष 2025

कुल-महिलाओं के नाम
    जनवरी-7683-2599
    फरवरी-7112-3294
    मार्च-7453-2426
    अप्रैल-8610-3006
    मई-8442-2905
    जून-8131-2680

Share This Article
Leave a Comment
WordPress Market Premium Media Script Premium Multi-Scroll & Vertical Scroll Widgets for Elementor Premium Section Add-ons for Elementor Premium SEO Pack – WordPress Plugin Premium subscription – Droppy online file transfer and sharing Premium URL Shortener WordPress Plugin Premiumpress Dating Theme - #1 dating theme for wordpress PressGrid Frontend Publish Reaction & Multimedia PressMart – Modern Elementor WooCommerce WordPress Theme PRESSO – Modern Magazine / Newspaper / Viral Theme